तेज रफ्तार की बाइक बरामदे में जा घुसी, दो युवक गंभीर

गावां थाना इलाके के बगदेडीह गांव की घटना गावां : गावां प्रखंड स्थित पटना डोरंडा पथ पर बगदेडीह गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार की रात लगभग नौ बजे की है. घायलों में तारापुर निवासी संतोष ठाकुर व नगवां निवासी विनोद कुमार शामिल हैं. जानकारी […]

गावां थाना इलाके के बगदेडीह गांव की घटना

गावां : गावां प्रखंड स्थित पटना डोरंडा पथ पर बगदेडीह गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार की रात लगभग नौ बजे की है. घायलों में तारापुर निवासी संतोष ठाकुर व नगवां निवासी विनोद कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर जा रहे थे.
बाइक काफी रफ्तार में थी ऐसे में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे अवस्थित लखन वर्मा के बरामदे में जा घुसी. घटना में दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी है. मामले की सूचना पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >