बेंगाबाद : घर में घुस कुल्हाड़ी के किया वार, किसान गंभीर

मामला बेंगाबाद की मोतीलेदा पंचायत के बनगांवा गांव का बेंगाबाद : बेंगाबाद प्रखंड की मोतीलेदा पंचायत अंतर्गत बनगांवा गांव में मंगलवार की रात चुरामन महतो पर गांव के ही तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया. आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गये. घटना के बाद […]

मामला बेंगाबाद की मोतीलेदा पंचायत के बनगांवा गांव का

बेंगाबाद : बेंगाबाद प्रखंड की मोतीलेदा पंचायत अंतर्गत बनगांवा गांव में मंगलवार की रात चुरामन महतो पर गांव के ही तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया. आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गये. घटना के बाद परिजनों ने चुरामन महतो को बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल चुरामन महतो ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे वे अपने घर पर खाना खा रहे थे. तभी गांव के ही द्वारिका रजक और उसके साथ दो साथ जो चेहरा ढंके हुए थे, ने घर में घुसकर अचानक उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें घायल कर दिया. इस दौरान उनकी जेब से डेढ़ हजार रुपये भी छीनकर भाग गये. बताया जाता है कि दोनों में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था़ इसे लेकर द्वारिका रजक ने बाद में चुरामन पर हमला कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >