बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर दोरहिया के पास घटी घटना

बेंगाबाद : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर दोरहिया के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े मालवाहक से जा टकराया. इस घटना में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गये, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में भर्ती […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर दोरहिया के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े मालवाहक से जा टकराया. इस घटना में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गये, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डाॅ शेखर चंद्रा और एएनएम कल्पना कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, स्थिति गंभीर देख उसे रांची रेफर कर दिया गया है. युवक की पहचान महुआर पंचायत के बसमता गांव निवासी पंकज दास के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पंकज अपनी साली का रिश्ता को लेकर देवघर गया हुआ था. रात को वहां से वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >