सीसीएल के लापता इंस्पेक्टर का अब तक नहीं मिला सुराग

भदुआ चानक में चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सुरक्षा इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मंगलवार को भी रेस्क्यू टीम ने चानक के अंदर कैमरा व झग्गर डालकर काफी खोजबीन की गयी, पर कुछ पता नहीं चला. एनडीआरएफ की टीम […]

भदुआ चानक में चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सुरक्षा इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मंगलवार को भी रेस्क्यू टीम ने चानक के अंदर कैमरा व झग्गर डालकर काफी खोजबीन की गयी, पर कुछ पता नहीं चला.
एनडीआरएफ की टीम भी प्रयास में जुटी है. मौके पर गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक प्रशांत वाजपेयी, पीओ लक्ष्मीकांत महापात्र, इंजीनियर प्रशांत सिंह, फोरमैन दिलीप पासवान समेत कई कर्मचारी मौजूद थे. इंजीनियर प्रशांत सिंह ने बताया कि कैमरा को आज भी भदुआ चानक में डाला गया सब कुछ धुंधला दिख रहा था. काफी देर तक पानी के अंदर कैमरा डाले रखकर लापता इंस्पेक्टर की तलाश की गयी परंतु कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा था. उन्होंने बताया कि आज लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा. इस दौरान सुरक्षा इंस्पेक्टर के पुत्र व अन्य परिजन भी वहां मौजूद थे. उनका रो-रोकर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >