कब्र से बच्चे का शव निकाल पोस्टमार्टम

देवरी के मारुडीह में 16 माह के बच्चे की मौत का मामला बच्चे की चाची के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज देवररी : देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह गांव में 16 माह के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. बच्चे की मां पूजा देवी ने अपनी गोतनी […]

देवरी के मारुडीह में 16 माह के बच्चे की मौत का मामला

बच्चे की चाची के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

देवररी : देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह गांव में 16 माह के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. बच्चे की मां पूजा देवी ने अपनी गोतनी मालती देवी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है.

खोरीमहुआ के एसडीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी देवरी सीओ अजय तिर्की की मौजूदगी में शनिवार की दोपहर को देवरी पुलिस ने उक्त बच्चे के शव को मरपोका स्थित गदियारिणी श्मशान घाट के कब्र से बाहर निकलवाया.

देवरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्चे की जहर देकर हत्या का आरोप है.इसकी जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >