पारिवारिक विवाद में मारपीट, केस

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की कोशोगोंदोदिघी पंचायत के नवादा गांव पारिवारिक विवाद में दो पक्षो में मारपीट ही गयी. दोनों पक्ष ने देवरी थाना में अलग-अलग आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है. एक पक्ष के कामदेव साव ने आवेदन देकर पूरण साव, सुमन साव, राकेश साव, जपली देवी व बसंती देवी के खिलाफ गाली-गलौज […]

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की कोशोगोंदोदिघी पंचायत के नवादा गांव पारिवारिक विवाद में दो पक्षो में मारपीट ही गयी. दोनों पक्ष ने देवरी थाना में अलग-अलग आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है.

एक पक्ष के कामदेव साव ने आवेदन देकर पूरण साव, सुमन साव, राकेश साव, जपली देवी व बसंती देवी के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने,आठ हजार रुपये तथा चांदी की चेन व सोना का लॉकेट छीन लेने का आरोप लगाया गया है.

कामदेव साव के आवेदन पर देवरी थाना में कांड संख्या 30/19 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के पूरण साव ने आवेदन देकर कामदेव साव, रीना देवी, डोली कुमारी, बसंत साव के खिलाफ लाठी व टांगी से मारपीट करने एवं चांदी का चेन छीन लेने का आरोप लगाया है. पूरण के आवेदन पर देवरी थाना में कांड संख्या 31/19 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >