जेनरेटर में लगी आग मची अफरा-तफरी

सरिया : सरिया अनुमंडल सह प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब कार्यालय परिसर में लगे पांच केवीए के जनरेटर में अचानक आग लग गयी. कुछ लोगों की सुझ बूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तबतक जनरेटर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. […]

सरिया : सरिया अनुमंडल सह प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब कार्यालय परिसर में लगे पांच केवीए के जनरेटर में अचानक आग लग गयी.

कुछ लोगों की सुझ बूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तबतक जनरेटर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. मामले की जानकारी पाकर एसडीएम रामकुमार मंडल, बीडीओ शशिभूषण वर्मा व एसडीपीओ विनोद महतो मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

बीडीओ शशिभूषण वर्मा ने बताया कि जनरेटर में आग लगने का स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. संभवतः शॉर्ट शर्किट से ही घटना घटी होगी. लगातार ओवरलोड की समस्या होने से जनरेटर संचालन में दिक्कतें आ रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >