फांसी लगाकर दी जान

एक साल पहले ही हुई थी युवक की शादी बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत चरगो गांव में मंगलवार की रात करीब दस बजे सहदेव महतो के पुत्र रवि कुमार वर्मा (25 वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी परिजनों को देर रात को हुई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना […]

एक साल पहले ही हुई थी युवक की शादी

बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत चरगो गांव में मंगलवार की रात करीब दस बजे सहदेव महतो के पुत्र रवि कुमार वर्मा (25 वर्ष) ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी परिजनों को देर रात को हुई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पाकर बिरनी थाना पुलिस बुधवार को चरगो पहुंची और शव को थाना ले आयी.
थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजेगी. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि पिछले साल ही युवक की शादी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >