दहेज उत्पीड़न से तंग कर महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगा दी छलांग

गिरिडीह: दहेज उत्पीड़न के कारण महिला ने तीन बेटों के साथ कुएं में छलांग लगायी गिरिडीह (झारखंड), 19 अगस्त (भाषा) गिरिडीह जिले में अपने ससुराल वालों के अत्याचार से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन छोटे बेटों के साथ कुएं में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उप संभागीय पुलिस अधिकारी प्रभात रंजन […]

गिरिडीह: दहेज उत्पीड़न के कारण महिला ने तीन बेटों के साथ कुएं में छलांग लगायी गिरिडीह (झारखंड), 19 अगस्त (भाषा) गिरिडीह जिले में अपने ससुराल वालों के अत्याचार से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन छोटे बेटों के साथ कुएं में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उप संभागीय पुलिस अधिकारी प्रभात रंजन बरवार ने आज बताया कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का, यह पता लगाने के लिये पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.

राजधनवार पुलिस थाना अंतर्गत निमडीह गांव में कल रात जुबैदा खातून (35) ने अपने तीन बेटों मोजमिल (11), मोजसिर (आठ) और दानिश (पांच) के साथ कथित रूप से कुएं में छलांग लगा दी थी. बरवार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे जुबैदा के अपने तीन छोटे बेटों के साथ लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम को गांव भेजा गया.
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शवों को निकाल लिया है और उसे कुएं के पास रखा है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से जुबैदा का पति मनोवर अंसारी और परिवार के अन्य सदस्य लापता हैं. एसडीपीओ ने बताया कि जुबैदा का कथित रूप से दहेज के लिये उत्पीड़न किया जाता था. 15 साल पहले अंसारी के साथ उसकी शादी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >