कुआं में गिरी विवाहिता, मौत

गावां. नहाने के क्रम में एक महिला का पैर फिसल गया और वह कुआं में जा गिरी. कुआं में गिरने की जानकारी जब परिजनों को मिली तो किसी तरह से महिला को कुआं से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी . घटना गावां थाना क्षेत्र की महुअरी गांव की है. मृतका […]

गावां. नहाने के क्रम में एक महिला का पैर फिसल गया और वह कुआं में जा गिरी. कुआं में गिरने की जानकारी जब परिजनों को मिली तो किसी तरह से महिला को कुआं से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी . घटना गावां थाना क्षेत्र की महुअरी गांव की है. मृतका इसी गांव निवासी रामदेव यादव की पत्नी रिंकू देवी(20) है.
उसका पति प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है और घर में रिंकू अपनी सास व ससुर के साथ रहती थी. घटना के बाबत मृतका के घरवालों का कहना शनिवार की शाम को रिंकू घर के कुआं में नहाने गयी थी. नहाने के क्रम में ही हादसा हो गया. इधर मामले की जानकारी पर महिला के मायके से उसके पिता व भाई पहुंचे.
वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को जब्त कर रविवार को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. थाना प्रभारी रंजीत रौशन ने कहा कि मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है. आवेदन में मृतका के पिता ने घटना के पीछे रिंकू का पैर फिसलकर कुआं में गिरने को कारण बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >