सीवरेज प्लांट निर्माण का विरोध पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरियागादी में बनने वाले सिवरेज सैप्टेज सिस्टम प्लांट के निर्माण का विरोध स्थानीय लोगों ने किया है. बुधवार को प्लांट का निर्माण शुरू होने पर लोग पहुंचे और जमीन को उनकी बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद पुलिस ने नारेबाजी करनेवालों को खदेड़ दिया. फिर […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जरियागादी में बनने वाले सिवरेज सैप्टेज सिस्टम प्लांट के निर्माण का विरोध स्थानीय लोगों ने किया है. बुधवार को प्लांट का निर्माण शुरू होने पर लोग पहुंचे और जमीन को उनकी बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद पुलिस ने नारेबाजी करनेवालों को खदेड़ दिया. फिर काम शुरू किया गया.

नगर निगम की ओर से जरियागादी में सिवरेज सैप्टेज सिस्टम प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है. रांची की सीमा लैब नामक कंपनी को काम मिला है. बुधवार को झरियागादी में काम शुरू करना था. लेकिन कुछ दिनों से कई स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे. ऐसे में हंगामा की आशंका को देखते हुए पूर्वाह्न 11.30 बजे अंचलाधिकारी धीरज ठाकुर के साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र दलबल के साथ पहुंचे.
लगभग 12 बजे दर्जनों स्थानीय लोग कार्यस्थल पर पहुंचे और काम का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. उनका कहना था कि जिस जमीन पर यह काम किया जा रहा है वह जमीन उनकी है. लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्यूआरटी जवानों के साथ महिला पुलिस बल भी बुलाया गया. लगभग एक घंटे तक ग्रामीण नारेबाजी करते रहे. इसके बाद पुलिस के जवानों ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. एक बजे से प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >