युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गढ़वा. गढ़वा शहर के सहिजना मुहल्ला निवासी अखिलेश तिवारी का पुत्र राहुल कुमार तिवारी (32 वर्ष) ने शुक्रवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर आये. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया. विदित को की मृतक की मां सत्यवती देवी वार्ड सदस्य हैं. मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव कांडी प्रखंड के चंद्रपुरा गांव स्थित सोन नदी के तट पर किया गया. घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >