विश्व आदिवासी दिवस पर गढ़वा में वन अधिकार पट्टा का होगा वितरण

गढ़वा में विश्व आदिवासी दिवस पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में वन अधिकार पट्टा वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी।

गढ़वा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से गढ़वा के टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई. बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टा वितरण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि यह आयोजन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, लाभुकों को लाभ पहुंचाने, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने तथा स्वदेशी परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बने.

बैठक में पार्किंग व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, मंच संचालन, सम्मान समारोह, सेल्फी प्वाइंट निर्माण तथा कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा की समीक्षा की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, वन विभाग के पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी देवानंद राम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

250 से अधिक कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

समारोह में कल्याण विभाग के अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय चिनियां व कुदरूम, रंका, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भंडरिया, आश्रम बालिका उच्च विद्यालय मंझिगांवा, कांडी के 100 छात्र-छात्राएं, शिक्षा विभाग के 100 विद्यार्थी व जेएसएलपीएस की 50 महिलाएं पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गीत-संगीत और नाटक प्रस्तुत करेंगी. इसके बाद चयनित लाभुकों के बीच वन अधिकार पट्टों का वितरण किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >