अवैध बालू उत्खनन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को देख मजदूर भागे

अवैध बालू उत्खनन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को देख मजदूर भागे

डंडई में थाना के नजदीक दानरो नदी से हो रहा बालू का अवैध उत्खनन और उठाव का खबर प्रभात खबर में छपने के बाद सोमवार को अधिकारी इसकी जांच करने पहुंचे. दोपहर में प्रभारी अंचलाधिकारी यशवंत नायक दल-बल के साथ बालू उत्खनन व उठाव स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. इसके पूर्व ठाकुर टोला के नजदीक दानरो नदी छठ घाट के बालू उत्खनन स्थल पर कई मजदूर सुबह से ही बालू का खनन कर रहे थे. वे प्रसाशन के लोगों को देखते ही बेलचा, कुदाल व अन्य चीजें छोड़कर फरार हो गये, जिसे जब्त कर लिया गया. इधर प्रशासन की गाड़ी उत्खनन स्थल पर पहुंचने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां जुट गये. तभी अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने ग्रामीणों से उत्खनन को लेकर पूछताछ की.

अखिलेश व सकेंद्र मेहता का नाम : ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश मेहता (बीएसएफ जवान) और सकेंद्र मेहता नामक व्यक्ति के द्वारा लगातार मजदूर लगवाकर नदी से बालू का उत्खनन किया जा रहा है. मना करने पर उक्त लोग धमकी देते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि नदी से लगातार बालू उत्खनन होने से आसपास के चापाकल, कुएं व अन्य जलाशयों में जल स्तर नीचे जा रहा है. मौके पर प्रभारी अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने कहा कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. ग्रामीणों के बयान के आधार पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >