संगठन के ले ऑक्सीजन की तरह होते हैं कार्यकर्ता: यशोमती

जिलाध्यक्ष के नियुक्ति को लेकर ऑब्जर्वर यशोमती ठाकुर ने जाने कार्यकर्ताओं के विचार

जिलाध्यक्ष के नियुक्ति को लेकर ऑब्जर्वर यशोमती ठाकुर ने जाने कार्यकर्ताओं के विचार प्रतिनिधि, गढ़वा महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री सह एआइसीसी ऑब्जर्वर यशोमती ठाकुर ने रविवार को संगठन सृजन अभियान-2025 के तहत गढ़वा विधानसभा के सभी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के लोगों से मुलाकात की. इस मौके पर यशोमती ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के लिए ऑक्सीजन की तरह होते हैं. कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर किसी भी संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता है. सभी निर्णय कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप ही लिया जायेगा. जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किसी भी नेता की सिफारिश से नहीं होगी. कार्यकर्ता जिस जिलाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगायेंगे, उसी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा. इस मौके पर प्रदेश पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि यशोमती ठाकुर के नेतृत्व में पूरे इमानदारी के साथ अध्यक्ष नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेस पार्टी के समर्पित और सक्रिय लोगों को ही जगह मिलेगी. इस मौके पर प्रदेश पर्यवेक्षक चन्द्रशेखर शुक्ला, प्रदेश पर्यवेक्षक पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज, सत्यनारायण सिंह, गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी, उदयनारायण तिवारी, परमा पांडेय, त्रिपुरारी सिंह, गढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष उगेंद्रनाथ चौबे, चिनिया प्रखंड अध्यक्ष अमानुल्लाह शेख, रमकंडा अध्यक्ष अमर लाल तिग्गा, डंडा अध्यक्ष जवाहर चौधरी, रंका अध्यक्ष बजेंद्र चौधरी, सुनील कालिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >