गढ़वा. शहर के चौधराना बाजार स्थित डीएवी स्कूल के समीप शनिवार की शाम एक कार में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर मौजूद लोग आग की लपटें देखकर मौके पर जुट गये. आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गयी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि कार किसकी थी और उसमें आग कैसे लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गयी.
कार में लगी आग, जलकर खाक
कार में लगी आग, जलकर खाक
