वर्तमान में मूल्य शिक्षा की जरूरत पहले से अधिक: अलखनाथ

वर्तमान में मूल्य शिक्षा की जरूरत पहले से अधिक: अलखनाथ

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसइ पटना द्वारा क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) के अंतर्गत वैल्यू एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, जीवन कौशल एवं चरित्र निर्माण की भावना को मजबूत करना था. कार्यशाला में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा, अधौरा, श्रीवंशीधर नगर व उंचरी मंझिआंव स्कूल के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय, विद्यालय के प्राचार्य संतोष पांडेय, रिसोर्स पर्सन अन्नाकुट्टी व नितीन राज ने संयुक्त रूप. इस अवसर पर चेयरमैन अलखनाथ पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में मूल्य शिक्षा की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गयी है. केवल शैक्षणिक ज्ञान विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें नैतिकता, अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास भी उतना ही जरूरी है. रिसोर्स पर्सन अन्नाकुट्टी एवं नितीन राज ने मूल्य शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर प्रशासनिक इंचार्ज पीके झा, अनुप कुमार पांडेय, केआर झा, राजेश पांडेय, नसरीन हक, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, शैला खान, आशीष कुमार, विकास तिवारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >