गांव को नशामुक्ति के लिए महिलाओं को दिलाया संकल्प

गांव को नशामुक्ति के लिए महिलाओं को दिलाया संकल्प

गढ़वा.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत भवन के सभागार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों /कर्मियों के साथ लगभग 200 ग्रामीणों के साथ शराब मुक्त गांव बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया. इस दौरान न केवल अवैध शराब कारोबार से जुड़े परिवारों और देशी महुआ शराब पीने के आदी लोगों की काउंसलिंग की गयी, बल्कि गांव के ऐसे लोगों की बातें भी सुनी गयी, जो अवैध शराब पर प्रभावी रोकथाम के पक्षधर हैं. अनुमंडल पदाधिकारी के साथ एसडीपीओ नीरज कुमार, मेराल अंचल अधिकारी यशवंत नायक, जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला व मुखिया राम प्रताप शाह के अलावा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, प्रखंड उद्यम समन्वयक, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक ने भी कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों के बीच जानकारी साझा की.

शराब से गांव को छुटकारा दिलाने का संकल्पलगभग तीन घंटे चली विमर्श बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि अभी दुलदुलवा गांव का नाम अवैध शराब कारोबार के साथ जोड़ा जाता है. गढ़वा एवं आसपास के कई इलाकों में इस गांव से अवैध शराब की आपूर्ति की जाती है. इससे न केवल यहां के लोगों का भविष्य खराब हो रहा है बल्कि आसपास के इलाकों में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने तथा लाखों लोगों की परेशानी का कारण बनने में भी दुलदुलवा के लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है. अभी पिछले 15-20 सालों से यह गांव अवैध शराब के लिए जाना जाता है, पर अब गांव वाले चाहते हैं कि अपने गांव के सम्मान के लिए अपने अनैतिक आर्थिक लाभ का त्याग करते हुए इस धंधे को छोड़ें और गांव को शराब के कलंक से मुक्त करने के लिए आगे आयें.

आर्थिक संकट नहीं आने दिया जायेगा : उन्होंने कहा कि शराब का कारोबार छोड़ने के बाद भी किसी परिवार के समक्ष आर्थिक संकट नहीं आने दिया जायेगा. इसके लिए सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनसे आच्छादित करने के लिए इस गांव पर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वह इस गांव के सर्वांगीण विकास और यहां के बच्चों के भविष्य को लेकर के इस गांव को आज से गोद ले रहे हैं. बशर्ते यहां के लोग शराब से तौबा कर लें. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से यहां के लोगों के पुनर्वासित करने की दिशा में पहल करेगा.

इच्छा शक्ति की जरूरतएसडीओ संजय कुमार ने कहा कि गांव में अब तक जो अवैध शराब का धड़ल्ले से कारोबार होता आया है, उसमें ग्रामीणों के अलावा बाहरी व्यवसायियों की भी सहभागिता रही होगी. लेकिन नुकसान सिर्फ गांव वालों का हो रहा है. वहीं इससे न केवल गांव का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि गांव के लोगों के स्वास्थ्य और शिक्षा भी प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में बाहरी लोगों के हित को नजर अंदाज कर इस गांव के लोगों को ही इच्छा शक्ति के साथ संकल्प लेना होगा कि वे आगे से अब यह अनैतिक व्यवसाय नहीं करेंगे.

लोगों ने हाथ उठाकर लिया संकल्पअनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों की अपील पर कई ऐसे परिवारों ने भी हाथ उठाकर अवैध शराब नहीं बनाने का संकल्प लिया, जो अब तक कई वर्षों से शराब का कारोबार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब एसडीएम जैसे वरीय प्रशासनिक अधिकारी उनके गांव की इतना चिंता कर रहे हैं, तो वे भी यह व्यवसाय छोड़ने का संकल्प लेते हैं.

बेल के जंगल की रक्षा करें : एसडीएमएसडीओ ने अनुरोध किया कि उनके गांव के चारों ओर बेल के पेड़ों का जो जंगल है ,वह अपने आप में अनूठा है. लेकिन छोटे लालच के चक्कर में लोग इन बेलों को काटकर शराब की भरट्टियों में जला दे रहे हैं. इससे बेल का जंगल खत्म होता जा रहा है. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस जंगल के संरक्षक बनें.

महुआ शराब के कारण ही आते हैं हाथीग्रामीणों ने बैठक में पहुंचे अधिकारियों से समस्याएं साझा करते हुए कहा कि उनके गांव में खेती की समस्या इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि हाथी आकर नुकसान पहुंचा जाते हैं. इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इसके पीछे भी कहीं न कहीं शराब एक बड़ा कारण है, क्योंकि महुआ शराब की गंध पाकर हाथी आकर्षित होते हैं. वहीं एक बार जब आना शुरू हो जाते हैं तो वे बार-बार उस क्षेत्र में आते हैं. इसलिए शराब निर्माण बंदी के बाद हो सकता है कि हाथियों का यहां आवागमन बंद हो जाये.

कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारीअधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब का काम छोड़ने के बाद भी उनके पास तमाम विकल्प मौजूद रहेंगे. उनके व्यवसाय करने के लिए या उनके कौशल संवर्धन के लिए सरकार की ओर से तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं. इन योजनाओं के बारे में मेराल सीओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, तथा प्रखंड उद्यम समन्वयक ने विस्तार से बताया.

25 हजार से 25 लाख रु तक का मिलेगा ऋण : कहा गया कि अगर कोई परिवार व्यवसाय करना चाहता है, तो उसको 25 हजार से लेकर 25 लाख रु तक की ऋण सहायता दी जायेगी. इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, केसीसी पशुधन योजना, फूलो-झानो योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बीमारी से भी लोग त्रस्त हैं. इस पर उन्हें बताया गया कि वे आयुष्मान कार्ड के अलावा मुख्यमंत्री गंभीर रोग उपचार योजना का भी नियमानुसार लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

महिला स्वयं सहायता समूह निभायेगी सक्रिय भागीदारीकार्यक्रम में मौजूद डीपीएम विमलेश शुक्ला ने बताया कि दुलदुलवा में 58 महिला स्वयं सहायता समूह की 580 महिलाएं कार्यरत हैं. ये महिला समूह न केवल शराब मुक्ति की दिशा में अभिप्रेरक का काम करेंगे बल्कि शराब व्यवसाय छोड़ने के उपरांत वैकल्पिक व्यवसाय के लिए लोगों की काउंसलिंग एवं जानकारी देने का मुख्य माध्यम बनेंगे.

मदर्स डे पर माताओं से अपीलएसडीएम संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उनसे अपील की कि बच्चों के भविष्य की चिंता माताओं से ज्यादा कोई नहीं कर सकता है. इसलिए आज वे मदर्स डे पर संकल्प लें कि गांव के बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अवैध शराब का कारोबार बंद करायेंगे. उन्हें इस दिशा में महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का नेतृत्व करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए.

बड़े-बड़े आंदोलनों की शुरुआत महिलाओं ने ही की हैएसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि बड़े-बड़े सामाजिक आंदोलनों में महिलाओं की हमेशा से अग्रणी भूमिका रही है. खासकर नशा उन्मूलन को लेकर किये गये बड़े प्रयासों में महिलाओं का प्रमुख योगदान रहा है. इसलिए दुलदुलवा की महिलाओं से भी उन्हें बहुत उम्मीद है कि यहां पर माताएं-बहनें शराब मुक्ति की दिशा में अपनी ईमानदार भूमिका निभायेंगी.

इन्होंने भी विचार व्यक्त किये : कार्यक्रम में मेराल के अंचलाधिकारी यश्वंत नायक, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विमलेश कुमार शुक्ला, स्थानीय मुखिया रामप्रताप यादव, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार रजक, पंचायत सचिव शोभित कुमार तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक मुकेश किस्कु, प्रखंड उद्यमी समन्वयक महेंद्र विश्वकर्मा,राजेगार सेवक अभिषेक धर दूबे, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम पंबंधक गिरिजेश शर्मा, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष संतोष यादव, स्थानिक ग्रामीण शमशेर अंसारी, अशोक पाल, विनोद चंद्रवंशी, शबनम आरा, अशोक साव, लीलावती देवी, सुनैना देवी, सविता देवी, पूनम कुमारी, गीता देवी, शांति देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, अशोक चंद्रवंशी, अखिलेश चंद्रवंशी, चुन्नू, अरुण गुप्ता, बंशीधर साव, जितेंद्र साव, जसवंती देवी व सत्येंद्र चंद्रवंशी ने भी विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >