पति की दूसरी शादी रोकने की गुहार पर प्राथमिकी दर्ज

पति की दूसरी शादी रोकने की गुहार पर प्राथमिकी दर्ज

गढ़वा. गढ़वा में महिला थाना ने ममता कुमारी के पति पर दूसरी शादी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. बता दें कि ममता कुमारी बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए महिला थाना में आवेदन किया था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति राम चौहान पहली पत्नी के रहते 14 मई 2026 को दूसरी शादी करने जा रहा था. ममता की शादी 2 जुलाई 2021 को गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र राम चौहान के साथ हुई थी. शादी के समय ममता के परिवार ने करीब चार लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये मूल्य के घरेलू सामान दिए थे. ममता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी. 25 नवंबर 2025 को उसके पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े तथा गहने रख लिये. ममता ने शादी का कार्ड देखकर पति की दूसरी शादी की जानकारी पायी. महिला थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय दंड संहिता 2023 की धाराओं के तहत मामले की जांच एएसआइ नंदिनी कुंवर को सौंपी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >