अपने नंदोई के साथ भागी महिला उड़ीसा से बरामद

अपने नंदोई के साथ भागी महिला उड़ीसा से बरामद

मझिआंव.

मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव स्थित अपने मायके से 24 मार्च 2025 को नंदोई के साथ भागी महिला नजमा खातून (23 वर्ष), पिता इंतखाब खान को पुलिस ने उड़ीसा राज्य के संबलपुर जिला के थेलकलोई थाना से बरामद किया गया है. इस मामले में उक्त महिला की माता नईमा बीबी ने मझिआंव थाना में चंदना गांव निवासी राजा टेंट हाउस के मालिक जिया उल असफाक पर अपहरण करने संबंधी प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हालांकि नजमा किसी और के साथ भागी थी. इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सेल के माध्यम से महिला को बरामद कर लिया. इस संबंध में जिया उल अशफाक ने बताया कि नईमा बीबी नेउनकी साफ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, जिसका पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया.

क्या है मामला : नजमा खातून की शादी अधौरा गांव निवासी अफसर खान के साथ हुई है. वहां इसी गांव के निवासी आसिफ राजा उर्फ छोटू खान (जो रिश्ते में उसका नंदोई लगता है) के साथ चार मार्च 2025 को अपने घर से भाग गयी. आसिफ रजा का चंदना गांव में भी एक मकान है और वह पूर्व से ही शादीशुदा है.

पहले भी भाग चुकी थी महिला : थाना प्रभारीइस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त महिला छह माह पहले भी अपने नंदोई के साथ भागी थी. इसी आधार पर उसकी खोज कर उसकी बरामदगी की गयी. महिला अपने नंदोई के साथ ही रहने की बात कह रही है. वह अपनी ससुराल जाने को तैयार नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >