बाइक से गिरकर महिला की मौत

बाइक से गिरकर महिला की मौत

गढ़वा-रंका मार्ग पर मंगलवार को रंका थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेकनाका के पास बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी सुधीर लाल की पत्नी सुषमा देवी (55 वर्ष) बतायी गयी है. परिजनों ने बताया कि सुषमा देवी अपने मायके गयी थी. वापस घर लौटने के क्रम में रंका चेकनाका के पास वह बाइक से गिर गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर स्थिति में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पर सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >