ग..मारपीट की घटना में महिला सहित घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नवादा गांव निवासी उदय भुइयां, उसकी पत्नी पारो देवी, देवनाथ भुइयां की पत्नी इतवारी देवी एवं पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ खुदा गांव निवासी स्वर्गीय एस कुमार की पत्नी फूल कुमारी का नाम शामिल है. इनमें पारो देवी तथा उदय भुइयां को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पारो देवी अपने पूरे परिवार के साथ भाई संजय भुइयां के साथ बिहार के तिलौथू गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गया हुई थी. सोमवार को सभी लोग वहां से लौट कर अपने घर नवादा आये हुए थे. मंगलवार को संजय भुइयां अपनी पत्नी नीलम देवी को किसी बात को लेकर मारपीट कर रहा था. इस घटना को देखकर उक्त सभी लोग उसे बीच बचाव करने गया, तो इसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना के बाद पारो देवी दो घंटे तक बेहोशी की हालत में घर में पड़ी रही. इस बात की जानकारी मिलने के बाद आसपास लोगों को उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >