तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पत्रकार समेत दो घायल

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पत्रकार समेत दो घायल

भवनाथपुर. टाउनशिप गोलंबर चौक पर सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह का पैर टूट गया है, जबकि अमरोरा निवासी चिंतामणि द्विवेदी के सिर में गहरी चोट आयी है. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पतला पहुंचने पर उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भवनाथपुर बाजार निवासी अजित सेठ अपनी कार से भवनाथपुर बाजार की ओर से टाउनशिप की तरफ जा रहा था. इसी दौरान कार सवार ने टाउनशिप गोलंबर चौक के पास सड़क किनारे बैठे धर्मेंद्र कुमार सिंह व चिंतामणि द्विवेदी को टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना से एएसआइ जगबंधु प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >