चिनिया. चिनिया वन क्षेत्र के सिदे गांव निवासी मोती लाल कोरवा की 60 वर्षीय पत्नी जिरवा देवी को हाथी ने कुचलकर मार डाला. जानकारी के अनुसार जिरवा जंगल में बकरी चराने गयी थी. इसी दौरान जंगली हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और कुचल उसे मार डाला. परिजनों के अनुसार, जिरवा आम दिनों के तरह अन्य लोगों के साथ जंगल में बकरी चराने गयी थी. इसी दौरान जंगली हाथी ने उसे अपना शिकार बना लिया. महिला पर हाथी के हमले को देखर उसके साथियों ने गांव पहुंचक ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद घटना की सूचना चिनिया वन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही पर वन विभाग के प्रभारी वन पाल अनिमेष कुमार व वन रक्षी हेमंत तिर्की ने सिदे ने घटनास्थल पर पहुंचचकर महिला के शव को अपने कब्जे लेकर चिनिया वन विभाग परिसर में लाया. वन विभाग के प्रभारी वन पाल अनिमेष कुमार ने बताया कि सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वन विभाग की ओर से महिला के परिजनों को 50 हजार का मुआवजा दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
