गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में घरेलू हिंसा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शराब पीने की लत से नाराज एक पत्नी ने अपने ही पति की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में घायल पति नीलू चौधरी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
शराब बनी विवाद की जड़
सदर अस्पताल में इलाजरत नीलू चौधरी ने बताया कि वह कभी-कभी शराब का सेवन करता है, जिसे लेकर उसकी पत्नी के साथ अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे.पीड़ित के अनुसार, 5 दिन पहले विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी ने उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. चोट इतनी गहरी है कि अब उसका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है.
जान से मारने की साजिश का आरोप
नीलू चौधरी ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.उसने कहा कि मेरी पत्नी मुझे जान से मरवाना चाहती है. एक बार कुछ लोग मुझे उठाकर ले जा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से मेरी जान बच सकी.पीड़ित पति का दावा है कि वह मेहनत-मजदूरी कर सारा पैसा अपनी पत्नी को ही देता है, इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. नीलू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने भाई और मां (ससुराल पक्ष) के बहकावे में आकर आए दिन उससे झगड़ा करती है और मारपीट पर उतारू हो जाती है.
इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत
