गढ़वा के सत्संग उपासना केंद्र में साप्ताहिक सत्संग आयोजित

श्री बंशीधर नगर के सत्संग उपासना केंद्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। शहीदों को नमन कर राष्ट्र निर्माण पर चर्चा हुई।

गढ़वा. श्री बंशीधर नगर में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के अनुयायियों द्वारा शनिवार को सत्संग उपासना केंद्र उर्जीतपा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर सत्संगियों में खासा उत्साह देखा गया.

अमर शहीदों को नमन

देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई. इस अवसर पर विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि स्वाधीनता का वास्तविक अर्थ स्वयं को श्रेष्ठ और सुंदर विचारों के अधीन रखना है.

माता-पिता और गुरु के मार्गदर्शन

पुरुषोत्तम के बताये मार्ग पर चलकर ही मनुष्य वास्तविक रूप से स्वाधीन रह सकता है. उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु के मार्गदर्शन में रहना ही जीवन की सबसे बड़ी स्वतंत्रता है. जिससे व्यक्ति को जीवन में श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है. अखिलेश दा ने कहा कि देश की आजादी वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है.

ये भी पढ़ें: रांची के पहाड़ी मंदिर जैसी महिमा: जानें क्यों खास है नगर उंटारी का राजा पहाड़ी शिव मंदिर

भारत विश्व गुरु

उन्होंने खुदीराम बोस, भगत सिंह सहित अन्य अमर शहीदों के बलिदान को याद किया. उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु था, है और आगे भी रहेगा. इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को सत्संग और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिये. सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, शंखध्वनि एवं वंदे पुरुषोत्तम के जयघोष के साथ हुआ. इसके बाद सभी जीवों के कल्याण के लिए सामूहिक नाम-जप एवं ध्यान किया गया. सत्यानुसरण एवं नारीनीति ग्रंथ का पाठ भी किया गया. इष्ट चर्चा करते हुये ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने श्रावण माह के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने श्री श्री बड़ी मां के जन्म माह का उल्लेख करते हुए कहा कि माताओं द्वारा प्रतिदिन मातृ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. मौके पर अजय दा, संजय दा, हीरा प्रसाद, भोला लाल, गोविंद दा, शक्ति दास सिन्हा, राहुल कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, चंचल गुप्ता, दीपमाला अम्बष्ठ, धृति, दीप, कलावती देवी, रामा देवी, प्रमिला देवी, आरती देवी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >