पलामू संसदीय क्षेत्र. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम को विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें समिति का सदस्य बनाया है.
विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर करेगी विचार-विमर्श
जेपीसी में सांसद की नियुक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है. समिति विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श और अध्ययन करेगी.सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निर्वहन करेंगे और विधेयक के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के बाद देशहित में अपना सार्थक योगदान देने का प्रयास करेंगे.
पूरी प्रतिबद्धता के साथ देंगे योगदान
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार जताया. सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि संसद द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण है और समिति के कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देंगे.
