केतार में लकड़बग्घा दिखने से ग्रामीणों में दहशत

केतार में लकड़बग्घा दिखने से ग्रामीणों में दहशत

केतार. केतार थाना क्षेत्र के कमदरवा, बीजडीह, राजघाटी, चटनिया डैम व भगवान घाटी के समीप शनिवार को राहगीरों ने एक लकड़बग्घे को देखा. ग्रामीणों ने इसे देखकर आस-पास के लोगों को सतर्क किया. हालांकि कुछ देर बाद लकड़बग्घा गायब हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और लकड़बग्घा दिखने पर प्रशासन को सूचित करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >