श्री बंशीधर नगर के अलकर गांव के ग्रामीणों ने गांव में चल रहे धर्मांतरण को लेकर रविवार को बैठक की. इसमें सर्वसम्मति से अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को इससे संबंधित आवेदन दिया. आवेदन में कहा गया है कि गांव में अधिकतर दलित व आदिवासी समाज के लोग रहते हैं. कुछ लोग अशिक्षा, अंधविश्वास व भूत-प्रेत से निजात दिलाने के नाम पर गांव के करीब 20-25 घर के भोले व गरीब ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कर चुके हैं. धर्मांतरण की यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जो गांव के अन्य समाज के लोगों के लिए चिंता का विषय है. यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगायी गयी, तो भविष्य में यह गांव हिंसा की आग में झुलसने लगेगा. मामले की गंभीरता को देखते धर्म परिवर्तन कर चुके परिवार के सदस्यों को उनके मूल धर्म में वापस कराया जाये. अन्यथा सभी ग्रामीण विवश होकर धर्मांतरण कर चुके लोगों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे.
अलकर के ग्रामीणों ने की धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग

गढ़वा
Copied link
अलकर के ग्रामीणों ने की धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग