गढ़वा: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का विशेष आयोजन. 25 सितंबर को सामूहिक गायन से विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य.

भवनाथपुर. नमामि भारतम, वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 150 जयंती पर विशेष कार्यक्रम के तहत आगामी 25 सितंबर को सुबह 11 बजे एक स्वर, एक लय और एक समय पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जायेगा.

कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् देश की राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है. इसकी 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता से विशेष आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विद्या भारती (अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान) द्वारा वंदे मातरम् गायन को विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टाउनशिप के नेतृत्व में झगराखाड प्राथमिक विद्यालय अरसली उत्तरी, डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टाउनशिप में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. प्रधानाचार्य ने बताया कि निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में सभी लोग एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. इस अवसर पर विधालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, सह सचिव उज्जवल जयसवाल, अदिति पाठक सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >