शादी की खुशियां मातम में बदलीं प्रतिनिधि, भंडरिया भंडरिया थाना क्षेत्र के परसवार–मदगड़ी मुख्य मार्ग पर चटनिया के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. बारातियों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गयी. इस दर्दनाक दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गये. इनमें से कई की हालत गंभीर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेहरी गांव निवासी विश्राम किसान के पुत्र देव प्रसाद की बारात गुरुवार शाम करीब छह बजे मदगड़ी (चपिया) के लिए रवाना हुई थी. चोटांगिया पार करने के बाद जैसे ही पिकअप वैन चटनिया के पास तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया. वाहन पहले पेड़ से टकराया और फिर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया की मदद से सभी घायलों को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉ संजय कुमार, डॉ एसआइ खान, डॉ पंचानंद, डॉअमित कुमार और डॉ अजय सिंह पटेल की घायलों का उपचार किया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया. इलाज के दौरान 15 वर्षीय विषेक सिंह की मौत हो गयी. घायल अमित केरकेट्टा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. चार एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से रेफर घायलों मेदिनीनगर भेजा गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घायलों में मुख्य रूप से अशोक गीध्द, पिंटू कुमार, प्रेम कुमार, अनीता देवी, तेजू सिंह आदि शामिल हैं.
बारातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, किशोर की मौत

बारातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, किशोर की मौत
Copied link
बारातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, किशोर की मौत