आठवीं व दसवीं पास चला रहा था अल्ट्रासाउंड केंद्र

आठवीं व दसवीं पास चला रहा था अल्ट्रासाउंड केंद्र

गढ़वा़ सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार मंगलवार को डंडई क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया. दरअसल वे जब भी यहां से गुजरते थे, तो सना मेडिकल और सना अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक और मेडिकल स्टोर के संचालक अक्सर भाग खड़े होते थे. इसलिए उन्हें हमेशा यह संदिग्ध लगता था. मंगलवार भी कुछ ऐसा ही हुआ, एसडीएम की गाड़ी गुजरने के बाद धड़ाधड़ वे लोग दरवाजा बंद करके भागने लगे. भागने के क्रम में दो युवाओं को बाइक में बैठते ही एसडीएम ने पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग ही अल्ट्रासाउंड केंद्र और मेडिकल स्टोर में बैठते हैं. मेडिकल स्टोर में बैठने वाला व्यक्ति सुमन यादव महज आठवीं पास है. जबकि अल्ट्रासाउंड ऑपरेट करने वाला युवक राकेश कुमार दसवीं पास है. दोनों लोग ग्राम रारो डंडई के रहने वाले हैं. शुरू में उक्त दोनों युवकों ने गुमराह करने का प्रयास किया कि वे सिर्फ बैठते हैं सहायता के लिए, बाकी अन्य डॉक्टर और टेक्निशियन आते हैं. लेकिन स्थानीय लोग मोहम्मद इस्लाम, जियाउद्दीन, अखिलेश आदि कई लोगों ने बताया कि ये दोनों लोग ही इस अल्ट्रासाउंड केंद्र व मेडिकल स्टोर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अल्ट्रासाउंड कार्य करने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि उनके यहां डा. प्रियंका रानी अल्ट्रासाउंड का कार्य करती हैं, लेकिन जब उससे कहा गया कि अभी प्रियंका रानी से बात करायें तो उसने प्रियंका रानी का कोई संपर्क सूत्र नहीं होने की बात कही.वे अल्ट्रासाउंड से संबंधित कोई रजिस्टर व मेडिकल स्टोर का लाइसेंस आदि भी मौके पर नहीं दिखा पाये. मामला पूरी तरह संदिग्ध लगते ही एहतियातम मौके पर ही एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र और मेडिकल स्टोर को अगले आदेश तक के लिए बंद करवा दिया. साथ ही निर्देश दिया कि जब तक सिविल सर्जन ड्रग इंस्पेक्टर की स्तर से जांच ना हो जाये, तब तक वे इसे नहीं खोलेंगे. सना मेडिकल एजेंसी एवं सना अल्ट्रासाउंड केंद्र किसी परवेज अंसारी व शमीम अंसारी का बताया जा रहा है, जो मौके पर मौजूद नहीं मिले. ऐसे सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को लिखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >