कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

श्री बंशीधर नगर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्य सहियाओं, एएनएम, किसान मित्र और जल सहियाओं को कर्मयोगी अभियान (रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम) के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण में आवास आच्छादन, रोड कनेक्टिविटी, जल जीवन मिशन, ग्रामीण विद्युतीकरण, सोलर शक्ति सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार, प्रखंड समन्वयक विक्रांत कुमार, किसान मित्र बलवंत प्रताप देव, द्वितीय कुमार पटेल, जेएसएलपीएस के राज कुमार राम, भरत कुमार, सरस्वती देवी, रिंकू देवी, शकुन्ती देवी, कुमारी गरिमा, प्रभा देवी, दुर्गावती देवी, कुमारी प्रितिका, कुमारी ममता, कमला कुमारी, ममता देवी, कौशल्या देवी, फूल कुमारी देवी, रानी देवी, पुष्पा कुमारी, लहरमुनिया देवी, बिम्पी कुमारी, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, खुशबू कुमारी सहित सभी सेविकाएं, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, किसान मित्र और एएनएम उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >