अधिकारी सेवा बैच का प्रशिक्षण शुरू, एसपी ने किया उदघाटन

अधिकारी सेवा बैच का प्रशिक्षण शुरू, एसपी ने किया उदघाटन

प्रतिनिधि, गढ़वा सोमवार को एसआइएस लिमिटेड के गढ़वा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जीटीओ अधिकारी सेवा के 40वें बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया. बताया गया कि एसआइएस लिमिटेड प्रतिवर्ष पूरे देश में स्नातक युवाओं के लिए अधिकारी सेवा के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करती है. इस परीक्षा में प्रतिवर्ष 50 हजार से अधिक युवा भाग लेते हैं. इस वर्ष इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करके 64 स्नातक युवा एसआइएस के जीटीओ अधिकारी बने. जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बताया गया कि 1971 की लड़ाई के बाद भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की सोच से रविंद्र किशोर सिन्हा ने कुछ भूतपूर्व सैनिकों के साथ 1974 में कंपनी की शुरूआत की थी. कुछ वर्षों में ही रविन्द्र किशोर सिन्हा यह समझ चुके थे कि आने वाले समय में प्राइवेट सुरक्षा की जरूरत और मांग केवल भूतपूर्व सैनिकों द्वारा ही पूरी नहीं की जा सकती है. इसके बाद 42 साल पहले 22 सितंबर 1983 को गढ़वा में पहले प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हुई थी . उद्घाटन के मौके पर आरपी सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अमिय शंकर, डिप्टी जनरल मैनेजर (मानव संसाधन) रजनीश कुमार, गढ़वा प्रशिक्षण केंद्र के जोनल कमांडर रमेश जसवाल और कमांडेंट सुनील प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >