ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

गढ़वा. गढवा-अंबिकापुर मार्ग पर अचला गांव के पंचायत भवन के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व स्कूटी के बीच टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गये. जानकारी के अनुसार रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के कय्यूम खलीफा अपने पुत्र हसन रजा और पत्नी के साथ किसी काम से रेहला गया था. वहां से लौटने के क्रम में अचला पंचायत भवन के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के साथ मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्र को गढवा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >