समय पर इलाज से बचायी जा सकती सर्पदंश पीड़ित की जान

अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश दिवस पर सदर अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश दिवस पर सदर अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सर्पदंश प्रिवेंशन एंड कंट्रोल प्रोग्राम के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी उपस्थित रहे, जबकि प्रशिक्षण जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार मिश्र और आइडीएसपी के डीडीएम सुनील कुमार ने दिया. इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ माहेरू यामानी, जिले के सभी सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी, फार्मासिस्ट, एएनएम, ब्लॉक डाटा मैनेजर आदि शामिल हुए. प्रशिक्षकों ने क्षेत्र विशेष में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के सर्पदंश के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने प्राथमिक उपचार की तकनीक, एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) लगाने की विधि और सही डोज पर विशेष जानकारी दी. साथ ही गंभीर स्थिति में सर्पदंश पीड़ित को एएसवी लगाते हुए हायर सेंटर रेफर करने की प्रक्रिया समझायी. उन्होंने कहा कि सर्पदंश के मामलों में जनजागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि समय पर मरीज को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाकर उसकी जान बचायी जा सके. स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त मात्रा में एएसवी उपलब्ध कराया है और सभी संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह प्रशिक्षित हैं. सीएचसी स्तर पर ही निशुल्क और सुलभ इलाज संभव है. प्रशिक्षण में आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. विकास केशरी, फार्मासिस्ट पद्मशेखर मिश्र सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >