कार-बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर

कार-बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर

केतार. बांसडीह गांव में शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने–सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गयें. घायलों में अखिलेश चौधरी (पिता ददन चौधरी), संदीप यादव (पिता काशी यादव) एवं विकास यादव को गंभीर चोटें आयीं हैं. तीनों घायल युवकों को लगभग एक घंटे बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से निजी वाहन से इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को डालटनगंज रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >