मारपीट की घटना में तीन लोग हुए घायल

मारपीट की घटना में तीन लोग हुए घायल

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी शिव कुमार कुशवाहा, उसकी पत्नी संगीता देवी एवं घायल के चाचा स्वर्गीय नकछेदी महतो का पुत्र रामस्वरूप महतो शामिल हैं. सभी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. शिवकुमार कुशवाहा ने बताया कि अरंगी मोड़ से लेकर पचपेड़ी मोड़ तक सड़क 50 फीट चौड़ी होनी है. इसे लेकर मंगलवार को नापी हो रही थी. नापी करने आये लोगों को रामस्वरूप महतो अपना जमीन संबंधी जानकारी दे रहे थे. इसी दौरान चंदन कुमार महतो रामस्वरूप के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोक-झोंक हो गयी. इस बात की जानकारी मिलने पर शिवकुमार कुशवाहा चंदन कुमार महतो से घटना के बारे में पूछताछ करने गये, तो चंदन कुमार महतो, अमित कुमार महतो, राजकुमार महतो व अरुण कुमार महतो ने मिलकर शिव कुमार कुशवाहा के साथ मारपीट करने लगे. इस घटना को देखकर संगीता देवी, उसके चाचा रामस्वरूप महतो व अन्य वहां पहुंचकर बीच बचाव करने लगे, तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

जिले के आठ केंद्रों पर दो पाली में होगी परीक्षा

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें >