कांडी. कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव स्थित कोयल नदी पुल पर कांडी के तीन युवकों के साथ मारपीट करने व लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अशफाक आलम ने बताया कि पीड़ित लोगों द्वारा मिले आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज करते हुए सुंडीपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जिनमें अजय चौधरी ,अमित चौधरी व चंदन चौधरी शामिल हैं. कांडी निवासी निरंजन कुमार, विवेक प्रकाश व कुश कुमार ने थाना को आवेदन दिया था कि वे लोग 10 अप्रैल को हैदरनगर पलामू से अपने निजी वाहन से अपने घर कांडी जा रहे थे. इसी दौरान सुंडीपुर कोयल नदी पुल पर कुछ लोग पेड़ की डाली से रास्ता जाम कर खड़े थे. वहां रुकने के बाद उन लोगों के साथ मारपीट की गयी थी और 70 हजार रुपये नकद व सोने का चेन छीन ली गयी थी. इस मामले में घायलों ने सुंडीपुर के रहने वाले छह लोगों के खिलाफ नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है.
मारपीट व लूटपाट के तीन आरोपी को भेजा जेल
मारपीट व लूटपाट के तीन आरोपी को भेजा जेल
