रमना. रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वाटर फाइनल में मानदोहर की टीम ने रमना बी टीम को 27 रन सेपराजित किया. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानदोहर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 72 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमना बी की टीम 45 रन ही बना सकी. मैच में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, युवा समाजसेवी सुनील प्रसाद गुप्ता, मुन्ना प्रसाद ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर रोहित वर्मा ने कहा कि खेल से अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित होती है. इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं. इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल, रानू, सत्यप्रकाश, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे.
मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रन से हराया
मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रन से हराया
