टेंपो पर सवार थे 18 लोग, सभी घायल, एक गंभीर

टेंपो पर सवार थे 18 लोग, सभी घायल, एक गंभीर

गढ़वा.

जिले के नगर ऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर शनिवार को एक टेंपो पलटने से टेंपो पर सवार 18 लोग घायल हो गये. इसमें भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोण मंडरा गांव निवासी सीताराम उरांव का पुत्र प्रेमनाथ उरांव को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. जबकि शेष घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र भवनाथपुर में कराया गया. प्रेमनाथ ने बताया कि कोण मंडरा गांव से 18 लोग एक ही टेंपो पर सवार होकर बरछेया करने के लिए नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नया खांड़ गांव गये थे. बरछेया करने के बाद वे उसी टेंपो से लौट रहे थे. इसी क्रम में भवनाथपुर मोड़ स्थित पुल के पास उक्त टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी चोटिल लोगों को टेंपो से बाहर निकाल कर उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमनाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है. टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण ओवरलोड और तेज रफ्तार बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >