40 लाख की चोरी का 8 दिन बाद भी खुलासा नहीं, व्यापारियों में आक्रोश

40 लाख की चोरी का 8 दिन बाद भी खुलासा नहीं, व्यापारियों में आक्रोश

प्रतिनिधि, विशुनपुरा मुख्यालय के अपर बाजार स्थित एक जेवरात और कपड़ा दुकान में हुई 40 लाख रुपये की चोरी के आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश है. अब तक न तो चोरों की गिरफ्तारी हो पायी है और न ही चोरी के सामान की बरामदगी हो सकी है. इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. भुक्तभोगी दुकानदार विनोद गुप्ता के अनुसार, 24 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. घटना के तुरंत बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. विनोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है, लेकिन असली अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अपर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं. व्यापारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से इस मामले में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की. व्यापारियों का आक्रोश और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद. व्यापारी संघ ने जतायी नाराजगी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस सिर्फ आश्वासन देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ और चोरी की गई सामग्री बरामद नहीं हुई, तो व्यवसायी संघ को प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >