पुलिस ने तीन दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रंका के चिनिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तीन दिनों में खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है।

गढ़वा. चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि नौ अगस्त की रात बिलैतीखैर निवासी मुखलाल यादव और सुनील कुमार यादव का विद्युत मोटर पंप, सुरेंद्र पाल के जनरेटर का अल्टीनेटर तथा एक खड़े ट्रक से दो बड़ी बैटरियां और डीजल की चोरी हो गयी थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ितों की लिखित शिकायत पर चिनिया थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. जांच के दौरान गांव के अजय कुमार यादव और सोनु कुमार साव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर गांव में छिपाकर रखे गए चोरी के सभी सामान बरामद कर लिये गये. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो बड़े ब्लेड और एक सलाई रिंच भी जब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी सोनु कुमार साव का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल जा चुका है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी बिकु कुमार रजक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख, श्रीनगर और निकोबार द्वीप में तैनात वीर जवानों के लिए बच्चों ने बनायीं राखियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >