युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

रंका थाना क्षेत्र कंचनपुर गांव निवासी नारायण भुईया के पुत्र रंजीत कुमार भुइयां (22 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि रंजीत राज्य के बाहर मजदूरी करता था. इन दिनों वह घर आया था. किसी बात को लेकर परिजनों से उसकी नोंकझोंक हुई थी. इसी बात से आक्रोशित होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल ला रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल लाये जाने पर चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >