कुलपति ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से किया संवाद

कुलपति ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से किया संवाद

गढ़वा. कुलपति महाविद्यालय के द्वार कार्यक्रम के तहत वनांचल नर्सिंग महाविद्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ. बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एमके सिंह ने इस स्व-निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत वनांचल नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया. इस अवसर पर कुलपति ने बीएससी नर्सिंग (सत्र 2025–28) के विद्यार्थियों से संवाद किया व उन्हें परीक्षा परिणाम और पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरक सुझाव दिये. उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को शिक्षा का आधार बनाने की सलाह दी. कार्यक्रम के दौरान वनांचल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या प्रो (डॉ) मरियम्मा जकारिया व वनांचल स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या दिव्या तिरु ने कुलपति के साथ महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >