मझिआंव व बरडीहा में शान से फहराया तिरंगा

मझिआंव व बरडीहा में शान से फहराया तिरंगा

मझिआंव. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मझिआंव व बरडीहा में शान से ध्वजारोहण किया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख आरती दुबे, थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, प्रेस क्लब कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर ठाकुर, रेफरल अस्पताल में डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, पशु चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार यादव, नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. सेंट्रल बैंक के चन्द्री शाखा पर शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय, स्टेट बैंक पर शाखा प्रबंधक मो इरशाद अंसारी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पर शाखा प्रबंधक उमाशंकर चौधरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव में प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी, कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामाकांत तिवारी, राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य नीरज प्रसाद, पीएम श्री उच्च विद्यालय खरसोता में प्रधानाध्यापक अंबिका राम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मौर्य, मुखदेव प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक आर एस ओझा, आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में निर्देशक अलखनाथ पांडेय,एल के पब्लिक स्कूल मझिआंव में निर्देशक ललन कुमार साह, बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुनीता देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया गया. इसी तरह सलगा पंचायत सचिवालय में मुखिया उमेश प्रजापति, सुखनदी पंचायत सचिवालय में मुखिया ऋषा देवी ने ध्वजारोहण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >