केतार प्रखंड में 100 समूह गठन का लक्ष्य पूरा

केतार प्रखंड में 100 समूह गठन का लक्ष्य पूरा

केतार. प्रखंड में जेएसएलपीएस के द्वारा समूह गठन अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) अरविंद कुमार पासवान ने बताया कि केतार प्रखंड को 100 समूह बनाने का लक्ष्य दिया गया था. इस लक्ष्य के तहत 25 अगस्त को सीआरपी टीम का गठन किया गया और 26 अगस्त से 9 सितंबर तक ड्राइव चलाने का आदेश जारी किया गया था. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक टीम में 4–4 सदस्यों को शामिल किया गया और सभी टीमों को क्षेत्रवार बांटकर 20–20 समूह बनाने का दायित्व सौंपा गया था. बुधवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें बताया गया कि लक्ष्य के अनुरूप सभी 100 समूहों का गठन कर लिया गया है. इस अवसर पर सामुदायिक समन्वयक राजेश कुमार विश्वकर्मा, संजय राम, पीआरपी भोला उरांव, सुमिला कुमारी समेत सभी टीम लीडर उपस्थित थे. टीम लीडरों में प्रभा देवी, रीना देवी, नीलम देवी, सफीना बीबी और सीमा देवी शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >