मथुरा के खाटू भैरव मंदिर की तर्ज तैयार होगा पंडाल

85 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा जय गौरैया संघ, इस बार भी तैयारी पूरी

85 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा जय गौरैया संघ, इस बार भी तैयारी पूरी

राजकमल तिवारी, गढ़वा

शहर के टंडवा पूरनचंद चौक के पास स्थित जय गौरैया संघ ने इस साल दुर्गा पूजा के आयोजन तैयारी पूरी कर ली है. इस बार का पूजा पंडाल मथुरा के खाटू भैरव मंदिर के प्रारूप पर बनाया जा रहा है, जिसमें तीन लाख रुपये के खर्च होने का अनुमान है. वहीं पंडला निर्माण के लिए बंगाल से कारीगर बुलाये गयें हैं. जय गौरैया संघ गढ़वा की सबसे पुरानी पूजा कमेटियों में से एक है. इस संघ का इतिहास लगभग 85 साल पुराना है. इस बार पूजा को भव्य बनाने के लिए संघ से सदस्य पूरी सक्रियता के साथ लगे हुए हैं. बता दें कि यह पूजा पंडाल आसपास के लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है.

प्रवचन व भंडारे का होगा आयोजन

दुर्गा पूजा के साथ-साथ संघ यहां नवरात्र प्रवचन का भी आयोजन करता है. इस साल प्रवचनकर्ता के रूप में वाराणसी के नीलमेश्वर फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम शास्त्री भाग लेंगी. इसके अलावा नवमी के दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा. पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि हमलोगों के लिए पूजा का आयोजन श्रद्धा, आस्था के साथ एक परंपरा भी है. आयोजन को सफल बनाने में सभी अपना योगदान दे रहे हैं. कमेटी उपाध्यक्ष पवन केशरी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >