जिले के आठ केंद्रों पर दो पाली में होगी परीक्षा

जेपीएससी की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 को, तैयारी की समीक्षा

जेपीएससी की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 को, तैयारी की समीक्षा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर.

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा(सीधी भर्ती) की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल को होना है. इस परीक्षा के सफ़ल संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पलामू डीसी समीरा एस ने की. बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्रधीक्षक ,स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य मौजूद थे. बैठक में डीसी ने कहा कि जेपीएससी के द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है. इस परीक्षा के माध्यम से भविष्य के अधिकारी का चयन किया जाता है. ऐसे स्थिति में इस प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न कराना जिला प्रशासन का नैतिक दायित्व है. जब पारदर्शिता के साथ कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न होगी, तभी योग्य व कर्मठ पदाधिकारी चयनित होंगे. डीसी ने कहा कि परीक्षा के बेहतर संचालन व कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने की आवश्यकता है.उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.परीक्षा के सफल संचालन के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराना अनिवार्य है. डीसी ने सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया. परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमतापूर्वक संचालित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. सभी केंद्रधीक्षकों को परीक्षा को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने साफ तौर पर कहा कि परीक्षा के संचालन में किसी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्र में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहेगा. पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित दंडाधिकारी के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि केंद्र के मुख्य द्वार पर सभी परीक्षार्थियों का जांच किया जायेगा.

कड़ी सुरक्षा के बीच आठ केंद्रों पर होगी प्रतियोगिता

झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिले में आठ केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में तीन हज़ार 768 अभ्यर्थी शामिल होंगे. 19 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी. सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है.सीसीटीवी कैमरा से भी परीक्षा की निगरानी होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े दंडाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी को उनके कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. मौके पर सदर एसडीएम सुलोचना मीना, एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी व केंद्रधीक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >