डीलर पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप

डीलर पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप

रंका. रंका थाना क्षेत्र के कुदरूम गांव के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी को आवेदन देकर राशन डीलर पर अंगूठा लगाकर तीन महीने से चावल नहीं देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि पतंग स्वयं सहायता समूह के डीलर ने जून, जुलाई व अगस्त महीने का अंगूठा लगवाकर चावल नहीं दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि जब भी वे लोग राशन डीलर के पास चावल लेने जाते हैं तो दुकानदार एक दो दिन में चावल आयेगा बोलकर टाल देती है. ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने से चावल नहीं मिलने से वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने कहा कि राशन डीलर के खिलाफ जांच पड़ताल कर उपयुक्त कदम उठाया जायेगा. आवेदन देने वालों में गोपाल सिंह, कविल्लास सिंह, निर्माला देवी, पानपति देवी, भिखारी सिंह, देवनारायण सिंह, हिरामन सिंह, बुधमानी देवी अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >